ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav 2023: यह प्रयागराज की धरती है,अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती- सीएम योगी

प्रयागराज: प्रदेश में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन आज सीएम योगी जनपद प्रयागराज पहुंचे | प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि यह प्रयागराज की धरती है यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। प्रकृति न्याय जरूर करती है।

Chief Minister Yogi Adityanath in Prayagraj live news updte in hindi

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रयागराज में भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है। उत्तर प्रदेश कि पहचान कट्टे से नहीं आईटी स्किल के रूप में जानी जाएगी। 2025 का कुंभ ऐतिहासिक होगा।

दिल्ली: तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

प्रयागराज में आयोजित जनसभा में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल और सांसद विनोद सोनकर मंच पर मौजूद हैं। मंच पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन समेत प्रयागराज के सभी विधायक मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *