ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली: तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल से एक बार फिर गैंगवार की खबर सामने आई है | खबर है कि जेल के अंदर ही बड़े गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है। टिल्लू ताजपुरिया को राइवल गैंग के लोगो ने मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया पर हमले के बाद उसे सुबह डीडीयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था | सूत्रों ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया के ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया था।

Asia Cup 2023: नेपाल ने रचा इतिहास, ASIA CUP के लिए किया क्वालीफाई

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में गैंगवार के चलते नामी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान के ऊपर राइवल गैंग के लोगो ने हमला किया था। बताया जा रहा है कि टिल्लू ताजपुरिया को हाई-सिक्योरिटी वाली तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 9 में रखा गया था। जानकारी है कि योगेश टुंडा और उसके साथी लोगो ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *