ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़: भाजपा को झटका ! नंद कुमार साय कांग्रेस में शामिल

छत्तीसगढ़: प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है | छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर हाथ का दामन थाम लिया है | बता दें की नन्द कुमार साय पिछले चार दशक से पार्टी के लिए काम कर रहे थे और वह प्रदेश में बड़े आदिवासी नेताओं के रूप में जानने व पहचाने जाते है | नंद कुमार साय को खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई | इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जुड़ा हाथ से हाथ, मिला आपका साथ भरोसे के साथ जारी है, आदिवासी हित की बात | स्वागत एवं अभिनंदन डॉ नंद कुमार साय जी.हाथ से हाथ जोड़ो…जारी है..’

नंद कुमार साय का आरोप…

नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थामने के बाद जमकर भाजपा पर बरसे, उन्होंने कहा भाजपा नेता ही झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं | उन्होंने खुद के खिलाफ साजिश रचने और अपनी गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया | ‘मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं | पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी हैं, मैंने उन्हें पूरी निष्ठा के साथ निभाया | इसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।

Nikay Chunav: पूर्वांचल में BJP ने झोंकी ताकत,आजमगढ़ और बलिया में सीएम योगी की जनसभा

छत्तीसगढ़ की सियासत का बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाने वाले नंद कुमार साय तीन बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं | नंद कुमार साय साल 1977 में पहली बार अविभाजित मध्य प्रदेश की विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे | वे मध्य प्रदेश के विभाजन, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से पहले तीन बार विधायक रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *