ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: कानपुर-फतेहपुर में बारिश जारी, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी: प्रदेश में आज एक बार से मौसम में बदलाव देखने को मिला है | पिछले 12 घंटे में अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला जिसके चलते आज सुबह से ही कई शहरों में बारिश का सिलसिला जारी है | कानपुर और फतेहपुर में आज सुबह से बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से किसानों के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। राजधानी लखनऊ में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश यानी सभी 75 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कानपुर CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया, “आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगली 2 मई तक आकाशीय बिजली के साथ बारिश की आशंका बनी हुई है।”

Ludhiana: गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा

लखनऊ-कानपुर में आंधी बारिश की आंशका…

मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, लखनऊ के मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ-कानपुर में बारिश के साथ आंधी की आशंका है। दोनों शहरों में पिछले 3-4 दिनों से मौसम ऐसा ही बना है। यह क्रम 2 मई तक जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *