ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Ludhiana: गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा

पंजाब: पंजाब के लुधियाना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहाँ ग्यासपुरा क्षेत्र में एक दुुकान से गैस रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 से अधिक लोग बेसुध हैं। मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। वहीँ इस हादसे में मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक एक किराना दुकान से गैस रिसाव कैसे हुआ। गैस कौन सी थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अमोनिया गैस ही लीक हुई है।

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया-लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्टरी से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *