ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी,भाजपा के पक्ष में बनाएंगे माहौल

यूपी: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए सीएम योगी आज ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगें | बताया जा रहा है कि सीएम योगी आज से दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगे | इस दौरान सीएम योगी चुनावी जनसभाओं और विशेष सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आज शाम 4 बजे के बाद गोरखपुर पहुंचेंगे | जिसके बाद सीएम योगी सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल (गोरखपुर क्लब परिसर) में आयोजित चिकित्सक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद राप्तीनगर के डॉ भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा होगी।

Nikay Chunav: सीएम योगी की सीतापुर, लखीमपुर और बलरामपुर में चुनावी सभा आज

वहीँ दौरे के दूसरे दिन को सुबह करीब 10 बजे सीएम आर्यनगर उत्तरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में व्यापारी सम्मेलन में मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद वह महराजगंज रवाना हो जाएंगे। 11.30 बजे से जीएसवीएस डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

महराजगंज में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के बाद सीएम का अगला पड़ाव कुशीनगर होगा। यहां मुख्यमंत्री की जनसभा एक बजे उदित नारायण पीजी कॉलेज में प्रस्तावित है। शनिवार को ही करीब 4.15 बजे देवरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री की एक अन्य जनसभा एक मई को गोरखपुर में टाउनहॉल पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *