ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav: सीएम योगी की सीतापुर, लखीमपुर और बलरामपुर में चुनावी सभा आज

Nikay chunav: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में आज सीएम योगी सीतापुर लखीमपुर, बलरामपुर और गोरखपुर में चुनावी सभा करेंगे। इसी बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का चुनावी दौरा करेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गाजियाबाद व मेरठ में चुनावी बैठक करेंगे।

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने निकाय चुनाव के जिम्मा अपने हाथों में लिया है और उनकी कोशिश है कि निकाय चुनाव में पार्टी की जीत हो जिससे आगामी होने वाले चुनाव में उनकी पार्टी को थोड़ी राहत मिल सके | बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी सीतापुर स्थित नैमिषारण्य मिश्रिख मेला मैदान, दोपहर 1 बजे लखीमपुर खीरी स्थित राजकीय इंटर कालेज मैदान और दोपहर 2.30 बजे बलरामपुर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

The Kerala Story का ट्रेलर रिलीज, सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *