ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

The Kerala Story का ट्रेलर रिलीज, सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क: द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है | बता दें इस फिल्म में 32 हज़ार लड़कियों के गायब होने की कहानी को दिखाया है | विपुल अम्रुतलाल शाह की फ़िल्म का निर्देशन सुदिप्तो सेन ने किया है | इस फिल्म में अदा शर्मा लीड अदाकारा है | फ़िल्म में दावा किया गया है कि हज़ारों की संख्या में केरल की लड़कियों का ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया गया और उन्हें ISIS का आतंकवादी बनने पर मजबूर किया गया |

आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले जब इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था तब काफ़ी बवाल हुआ था | ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद एक बार फिर फ़िल्म पर चर्चा हो रही है |

The Kerala Story का ट्रेलर देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े, 32000 लड़कियां लव  जिहाद का शिकार, ISIS की बनी गुलाम - The Kerala Story Trailer will give you  goosebumps adah sharma film

फ़िल्म मेकर्स का दावा है कि ये कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है | 2 नवंबर 2022 को फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था | टीज़र में ये दावा किया गया था कि केरल में मासूम लड़िकयों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है |

फ़िल्म मेकर विपुल शाह ने कहा कि फ़िल्म में केरल में बड़े मुद्दे जैसे रैडिक्लाइज़ेशन को दिखाया गाय है | गौरतलब है कि टीज़र रिलीज़ के बाद ही काफ़ी बवाल हुआ था और लोगों ने फ़िल्म की कहानी को मनघड़ंत बताया था | कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि फ़िल्म में दिए गए आंकड़े भी ग़लत हैं |

भरतपुर: आरक्षण की मांग को लेकर माली, मौर्य और कुशावाह समाज का आंदोलन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *