ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP Nikay Chunav: अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- हर सवाल का जवाब सिर्फ तमंचा

यूपी: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला | अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकार सड़कों से कूड़ा और सांड न हटा पाई वो निकाय चुनाव में क्या हुंकार भरेगी। अखिलेश यादव ने कहा यदि सरकार से महंगाई पर सवाल करो, बेरोजगारी पर सवाल करो या किसी अन्य मुद्दे पर सवाल करो, सबके जवाब में वह सिर्फ तमंचा कहकर मुद्दे को भटकाने का काम करते हैं।

आपको बता दें कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन तिथि खत्म हो चुकी है और प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। वहीँ सभी प्रत्याशियों के समर्थन में रजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

पीएम ने किया ‘सौराष्ट्र-तमिल संगमप्रशस्ति’ पुस्तक का विमोचन

गठबंधन ठीक है, कार्यकर्ता को नही करेंगे निराश…

मीडिया से मुखाबित होते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन ठीक है | अखिलेश ने कहा कि मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, हम अपने कार्यकर्ता को निराश नही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *