ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जानें कब है वैशाख मास की पूर्णिमा, जानिए क्या है तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व…

अध्यात्म डेस्क: हिंदू धर्म में सभी तिथियों का अपना एक महत्त्व है | इसी में है वैशाख मॉस की पूर्णिमा | हिन्दू पंचांग के अनुसार इस तिथि का अपना एक अलग महत्त्व है | इस दिन पवित्र नदी में स्नान और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। बता दें कि इस बार वैशाख मास में पूर्णिमा तिथि 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन नरसिंह जयंती और बुद्ध जयंती भी मनाई जाएगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 4 मई 2023 को मध्य रात्रि 11 बजकर 44 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 5 मई 2023 को रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा व्रत 5 मई 2023, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो सुबह 09 बजकर 17 मिनट मिनट तक रहेगा। साथ ही इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 12 मिनट से सुबह 04 बजकर 55 मिट तक रहेगा।

रायबरेली: पहले प्रदेश में डरती थी पुलिस, अब माफिया मांग रहे जान की भीख

बता दें कि वैशाख पूर्णिमा के दिन वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जिस कारण से भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। पंचांग के अनुसार, उपछाया चंद्रग्रहण का पहला स्पर्श रात्रि 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा और अंतिम स्पर्श रात्रि 1 बजे तक रहेगा यानी चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *