ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP Board Result 2023: इंतजार ख़त्म! कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परिणाम

प्रयागराज: यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं | आज बोर्ड ने एक पत्र जारी करते हुआ कहा हैं कि परिणाम कल दोपहर में जारी किये जायेंगे | सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। इस बार की बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख विद्यार्थीओं ने पंजीकरण कराया था।

आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी छात्र अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। गौरतलब, हैं कि इस वर्ष 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे।

बांग्लादेश: मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ली 22वें राष्ट्रपति की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *