ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाकुंभ में महिलाओं को लेकर आपत्तिजन पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाकुंभ में महिलाओं को लेकर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, बाराबंकी पुलिस ने पत्रकार कामरान अल्वी को किया गिरफ्तार !!

बाराबंकी जिले में पुलिस ने महाकुंभ और हिंदू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पत्रकार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है !!

यूपी के बाराबंकी जिले में पुलिस ने महाकुंभ और हिंदू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पत्रकार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उनकी टिप्पणियों से हिंदू समुदाय के कुछ सदस्यों में गुस्सा भड़क गया था, जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने के लिए अलर्ट जारी किया !!

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मामले में सिटी कोतवाली एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने कहा- महाकुंभ से संबंधित एक वीडियो पोस्ट करने के बाद कामरान अल्वी को गिरफ्तार किया गया. उसके पोस्ट से कुछ लोगों को ठेस पहुंची थी, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने उक्त वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ धार्मिक प्रतीकों का अपमान करने के लिए बीएनएस अधिनियम की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कामरान अल्वी खुद को फेसबुक पर पत्रकार बताता है, जहां उसके 9000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं. वह एक न्यूज़ पोर्टल चलाता है. पुलिस ने कहा कि वीडियो को शेयर करने में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है !!

वहीं, एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि महाकुंभ में महिलाओं पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद कामरान अल्वी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया.

दूसरे मामले में, एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने कहा- जैदपुर के पास बोजा गांव के निवासी अभिषेक कुमार ने हिंदू देवी-देवताओं और महाकुंभ के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसमें मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

आपको बता दें कि 12 साल बाद आयोजित होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी को प्रयागराज में शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा. इस आयोजन में 40 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल का अनुमान है. इसको लेकर पुलिस-प्रशासन और सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *