ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलीपुरद्वार स्टेशन पर ट्रेन से 30 कछुए बरामद

अलीपुरद्वार, 14 सितंबर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अंबेडकर नगर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर ले जा रहे 30 कछुए बरामद किये हैं। हालांकि, घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरपीएफ अधिकारियों ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सुचना पर अलीपुरद्वार जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अप अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी के दौरान 30 कछुए बरामद किये गये है। आरपीएफ जवानों ने ट्रेन के स्लीपर कोच में छापेमारी कर कछुए बरामद किये है। यात्रियों से पूछताछ के बाद पता चला है कि उक्त बैग को उत्तर प्रदेश मेें रखा गया था। हालांकि, घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बरामद कछुओं को बक्सा वन विभाग को सौंप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *