ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीएसएफ ने पकड़े गए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को बीजीबी को सौंपा

जलपाईगुड़ी, 14 सितंबर। उत्तर बंगाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। हालांकि सद्भावना का संदेश देते हुए उन तीनों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया। बीएसएफ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत 93 वीं बटालियन बीएसएफ के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) कैलाश के सीमा प्रहरियों ने तीन बांग्लादेशियों नागरिक पोरितोष चंद्रो रॉय (34), सुनिर्मल चंद्रो रॉय (26) और माणिक चंद्र रॉय (34) बांग्लादेश को भारत में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते पकड़ा। तीनों ने बीएसएफ जवानों को बताया कि आजीविका कमाने के लिए उन्होंने भारत में प्रवेश किया। जिसके बाद बीएसएफ ने पकड़े गए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को जब्त किए गए सामान के साथ सद्भावना संकेत के रूप में कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के दौरान बीजीबी को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *