ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वरुण गांधी ने शेयर किया आरिफ संग सारस का वीडियो, वापस करने की उठाई मांग

यूपी: उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी जिले के रहने वाले आरिफ और सरस की दोस्ती की चर्चा एक बार फिर तेजी से सोशल मीडिया में फ़ैल रही है | आपको बता दें कि एक बार फिर दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सारस आरिफ को देखकर चहक रहा है | इसी वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गाँधी ने एक ट्वीट किया है |

वरुण गाँधी ने वीडियो को ट्वीट करते हुआ लिखा कि ……

गौरतलब है कि पिछले दिनों आरिफ सारस से दोस्ती कर चर्चा में आये थे | सुर्ख़ियों में ज्यादा काफी आने के बाद वन विभाग की टीम ने आरिफ से सारस को लेकर उसे रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित कर दिया था | इसके बाद वन विभाग की टीम ने सारस को कानपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया था | बताया जा रहा है कि कानपुर चिड़ियाघर में बंद सारस का क्वारंटाइन पीरियड मंगलवार को खत्म हुआ था तभी एक बार फिर आरिफ अपने पक्षी दोस्त से मिलने पहुंच गया |

भारत ही नहीं, पूरी दुनिया है महंगाई से त्रस्त, जानें क्या है कारण …

आपको बता दें कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद तमाम लोग इस वीडियो को शेयर कर आरिफ और सारस की दोस्ती की सराहाना कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *