ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत ही नहीं, पूरी दुनिया है महंगाई से त्रस्त, जानें क्या है कारण …

बिजनेस डेस्क: देश में करीब एक साल से अधिक महंगाई दर ऊपरी स्तर पर बनी हुई है। यही कारण है कि आम आदमी को चीजें खरीदना पहले के मुकाबले अब ज्यादा कठिन होता जा रहा है | ताजा जानकारी के मुताबिक पहली तिमाही में खुदरा मंहगाई दर मामूली गिरावट के साथ 6.44 प्रतिशत पर बनी हुई है। पिछले साल नवंबर और दिसंबर को छोड़ दिया जाये तो खुदरा महंगाई RBI की ओर से तय किए गए बैंड के ऊपर बनी हुई है।

इतना ही नहीं दुनिया भर में मंहगाई की सबसे बड़ी वजह कच्चा तेल माना जा रहा है। कोरोना के कारण मांग कम होने की वजह से कच्चे तेल का उत्पादन कम हो गया था और आपूर्ति श्रृखंला प्रभावित हो गई थी। इस कारण मांग बढ़ने पर कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हो गया।

लखनऊ: ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर शिक्षकों को एरियर

देश में खुदरा महंगाई दर ऊपर रहने के पीछे सबसे बड़ा कारण खाद्य वस्तुओं की कीमत में इजाफा होना बताया गया है।आपको बता दें कि मंहगाई का सबसे बड़ा कारण रूस- यूक्रेन युद्द भी है | क्यूंकि रूस दुनिया में कच्चे के साथ- साथ खाद वस्तुओं का सबसे बड़ा निर्यातक है |वहीं, यूक्रेन को खाद्य वस्तुओं और मेटल का बड़ा निर्यातक देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *