ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एड्स जागरूकता के लिए टीएमबीयू ने किया रेड रिबन मैराथन का आयोजन

भागलपुर, 22 जुलाई  एड्स के प्रति जागरूकता को लेकर सोमवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के द्वारा रेड रिबन मैराथन का आयोजन किया गया। आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए इस रेड रिबन मैराथन को पेशेवर ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम पुरुष वर्ग को प्रातः 7:15 पर विश्वविद्यालय स्टेडियम से रवाना किया गया और ललमटिया थाना तक उन्हें स्कॉट के माध्यम से ले जाया गया और ललमटिया थाना पहुंचने पर उनकी रिकॉर्डिंग की गई एवं वहां उन्हें एक पर्ची प्रदान किया गया तथा समापन बिंदु पर जो विश्वविद्यालय स्टेडियम था, पहुंचने पर उनके द्वारा वह पर्ची समर्पित करना था और इस आधार पर प्रथम पांच विजेताओं का चयन किया गया। इसी प्रक्रिया को महिला वर्ग में भी अपनाया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रोफेसर विजेंदर कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर विकाश चंद्र, वित्त परामर्श अधिकारी दिलीप कुमार, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सह विश्विद्यालय के आरआरसी नोडल डॉक्टर राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के लिए पटना से आब्जर्वर के रूप में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा असीम कुमार को भेजा गया था। असीम कुमार और अभिषेक कुमार की टीम ने सभी बच्चों के को बैच नंबर जो आवंटित किया गया था उसे नोट किया और उसके आधार पर उनका रिजल्ट तैयार किया। बाद में विजेताओं और प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *