ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रपति से मुलाकात कर राजन अग्रवाल ने कोशी सीमांचल की समस्याओं के साथ बाढ़ और बेकारी पर की चर्चा

अररिया 22 जुलाई। दधीचि देहदान समिति के ज़िलाध्यक्ष व अग्रवाल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल का भतीजा राजन कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर कोशी और सीमांचल क्षेत्र की समस्या के साथ विभिन्न मुद्दों और बाढ़ तथा बेकारी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मुलाकात के दौरान राजन कुमार अग्रवाल ने कई मुद्दों पर राष्ट्रपति से चर्चा की। खास कर समाज में महिलाओं और पिछड़ों की स्थिति में सुधार एवं महिलाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लेकर बातचीत हुई। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण के साथ-साथ लखपति दीदी को लेकर भी उन्होंने राष्ट्रपति को अवगत कराया।राजन कुमार अग्रवाल ने हर साल आने वाली बाढ़ और बेरोजगारी की समस्या से उन्हें अवगत कराया।

राजन कुमार अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी डॉ. नीरू रानी और पुत्र राघव अग्रवाल भी मौजूद रहे। राजन 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से दिल्ली में हैं और संवेदनशील पत्रकारिता कर रहे हैं। अजातशत्रु अग्रवाल ने कहा कि राजन ने जिले और प्रदेश से आगे जाकर देश की राजधानी में अपना मुकाम बनाया है। इस मुलाकात के बाद राजन कुमार अग्रवाल ने कहा कि झारखंड की राज्यपाल रहते हुए द्रौपदी मुर्मू जी ने कई ऐसी पहल की थी, जिस पर गर्व किया जा सकता है। राज्यपाल रहते हुए ही उन्होंने राजभवन में सरहुल और करम पर्व की शुरुआत की थी। इसके अलावा मातृ भाषाओं के प्रति उनका झुकाव उल्लेखनीय है।राज्यपाल रहते हुए उन्होंने मातृ भाषाओं के विकास के लिए जमकर पहल की है। खास बात ये है कि उड़ीसा से आने वालों से राष्ट्रपति ओड़िया में ही बातचीत करती हैं। इस बात का ध्यान भी रखती हैं कि साथ वालों को असुविधा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *