ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्यारह दिनों से विवाहिता लापता, पति से पूछताछ जारी

मुरादाबाद, 17 जुलाई । महानगर के थाना कटघर क्षेत्र से लापता महिला प्रीति का ग्यारह दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र निवासी प्रीति पुत्री ओमप्रकाश सैनी की शादी 19 अप्रैल 2018 को मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के पंडित नगला निवासी हीरा के साथ हुई थी। प्रीति की मां ने बीते 6 जुलाई को थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि 5 जुलाई को उन्होंने अपनी बेटी प्रीति को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद वह मुरादाबाद स्थित उसकी ससुराल पहुंचीं तो सुसरालियों ने बताया कि प्रीति सुबह से लापता है और वह उसे ढूंढ रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रीति के ससुरालियों ने प्रीति के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर दी है। थाना कटघर पुलिस ने प्रीति के पति हीरा को हिरासत में ले रखा है और उससे लगातार पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *