ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चोरी की चार मोटरसाइकिल समेत तीन वाहन चाेर गिरफ्तार

कानपुर, 17 जुलाई। चकेरी थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गांजा वाली गली न्यू आजाद नगर व सीओडी बाउण्ड्री पीएडी मोड़ चौकी क्षेत्र कोयला नगर से बुधवार भोर गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांजा वाली गली निवासी बीरेन्द्र शाहिनी पुत्र रमेश, चौबेपुर थाना क्षेत्र के राम गोपालपुर गांव निवासी संजय गौतम और बजरिया थाना क्षेत्र के नाला रोड खलवा निवासी नजरे आलम उर्फ मानू हैं। पकड़े गए शातिरों के खिलाफ इससे पूर्व भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

शातिर अपराधियाें से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि कानपुर नगर के चकेरी क्षेत्र व अन्य थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर मोटर साइकिल चोरी कर इकट्ठा करते हैं। फिर चोरी की गयी गाड़ियों को नजरे आलम उर्फ मानू गाड़ियों को काट कर स्क्रैप (कबाड़) में बेच देता है। हम लोग उपरोक्त चोरी की मोटर साइकिल इकट्ठा करके आज फिर नजरे आलम उर्फ मानू काे सप्लाई करने के लिए आये थे, तभी सभी पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *