ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लंदन म्यूजिक फेस्टिवल में 28 को जुगलबंदी करेंगे झारखंड रत्न केडिया बंधु

गिरिडीह, 17 जुलाई । झारखंड के केडिया बंधु लंदन में 28 जुलाई को आयोजित वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में स्टेज प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किये गये हैं। इस विश्वस्तरीय म्यूजिक फेस्टिवल वोमेड में तीन भारतीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसमें मोर मुकट-मनोज केडिया बंधु एवं मुम्बई की तबलावादक अनुराधा पाल शामिल हैं।

बताया गया कि मैहर घराने के केडिया बंधु सरोद-सितार की युगलबंदी के लिए प्रसिद्ध हैं। केडिया बंधु प्रख्यात सरोद-सितार वादक रहे भारत रत्न पंडित रविशंकर एवं उस्ताद अली अकबर खां साहब की तर्ज पर ही मौजूदा दौर में भारतीय शास्त्रीय संगीत को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लंदन स्टेज प्रस्तुति को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद समेत राज्य के कई संगीत प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। बताया गया कि इसके अलावा लंदन के वेम्बली में भी 27 जुलाई को इनका कार्यक्रम है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी केडिया बंधु ने अमेरिका, जर्मनी, चीन, थाईलैंड, दुबई, सेंट्रल अमेरिका और ढाका सहित विश्व के कई अन्य देशों में सरोद-सितार की जुगलबंदी कर कर भारत का मान बढ़ाया है। केडिया बंधु झारखंड से सर्वोच्च श्रेणी के एक मात्र कलाकार हैं। इन्हें झारखंड रत्न सहित देश-विदेशों में कई प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *