ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकेश्वर महाराज मंदिर में हुई चोरी, लाेगाें में आक्रोश

हाथरस, 13 जुलाई। जनपद के सिकंदराराऊ क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लोकेश्वर महाराज मंदिर के दरवाजे का कुंडा काटकर अज्ञात चोर शुक्रवार की बीती रात चोरी कर ले गए। चोर मंदिर में लगे पीतल के घंटे, पंखा समेत अन्य भगवान की पूजा आदि का सामान चुराकर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मंदिर के सेवादार सुधीर माहेश्वरी पुत्र मिशन स्वरूप माहेश्वरी निवासी मोहल्ला औरंगाबाद पश्चिम ने पुलिस को शनिवार को दी तहरीर में कहा कि जीटी रोड पर रामबाग मंदिर के पास स्थित लोकेश्वर महाराज मंदिर है। मंदिर में जब शनिवार सुबह ताला खोलने के लिए वह पहुंचे तो गेट खुला हुआ था। देखा तो पता चला कि दरवाजे का कुंडा काटकर चोरी की गई है। अज्ञात चोर मंदिर के अंदर लगे पांच पीतल के घंटे लगभग 17 किलो ग्राम वजन, एक पंखा और अन्य पीतल आदि सामान चोरी करके ले गए हैं। मंदिर में चोरी की घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द चोरों को पकड़ने की बात कही है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *