ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुटू खाने से चार लोग हुए बीमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में चल रहा इलाज

कोरबा/हरदी बाजार, 13 जुलाई । जिले के हरदीबाजार निवासी हरिश्चंद्र मिरी के परिवार ने शुक्रवार रात्रि को एक जंगली सुवामुंडी नाम का पुटू खाने से चार लोग हुए बीमार हाे गए। रात्रि को सपरिवार खाना खाकर सो रहे थे, इसी बीच रात्रि करीबन 3:00 बजे हरिश्चंद्र मिरी का परिवार के सदस्यों में अचानक पेट दर्द चालू हो गया। पेट दर्द चालू होते ही बेचैनी घबराहट होने लगी। तबीयत बिगड़ते देख तत्काल हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसमें संगीता बाई मिरि, प्रेमलता मिरी, चंपा बाई मिरि एवं मुकेश कुमार मिरि गंभीर रूप से पेट दर्द एवं बेचैनी घबराहट हालत पर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तत्काल डाक्टर व स्टॉफ नर्स के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत में सुधार आई फिल हाल संगीता बाई स्वस्थ हो गई हैं, बाकी तीनो का इलाज जारी है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहायक चिकित्सा अधिकारी युधेश सांडे ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि बारिश के समय जंगली पुटू ना खाएं और अपने आसपास को साफ सुथरा बनाकर रखें गढ्ढों में पानी भरने ना दें। इससे मच्छर पैदा होती है, जिसे अनेक प्रकार की बीमारियां हो जाती है इसलिए अपने घर के आस-पास को साफ सुथरा स्वच्छ बनाए रखें। तबीयत खराब होने पर एवं सर्प बिच्छू काटने पर फूक झाड़ के चक्कर में ना पड़े तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *