ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जाने माने अर्थशास्त्री, निबंधकार डॉ. अनिल कुमार सैकिया का निधन

जोरहाट (असम), 10 जुलाई । राज्य के जाने माने अर्थशास्त्री, निबंधकार डॉ. अनिल कुमार सैकिया का निधन हो गया, जिसके चलते शोक की लहर दौड़ गयी है। सैकिया का बीती देर रात को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जेएमसीएच) में निधन हो गया।
घर पर अचानक बीमार पड़ने के बाद सैकिया को पहले एफआरयू और फिर बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह कई समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के साथ एक नियमित स्तंभकार के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी थी।
सैकिया ककजान कॉलेज के रिटायर्ड एकेडमिक वाइस प्रिंसिपल थे। डॉ. सैकिया ने अर्थशास्त्र पर कई किताबें लिखी हैं और असमिया साहित्यिक भंडार को श्रमृद्ध किया है। सैकिया असमिया कविता पत्रिका काव्यश्री के प्रकाशक थे। उनके निधन पर साहित्य जगत के साथ ही उनके शुभचिंतकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *