ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डोडा जिले में सुरक्षाबलाें का तलाशी अभियान जारी

जम्मू, 10 जुलाई । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सु़रक्षाबलाें ने आतंकवादियाें से मुठभेड़ वाले इलाके में फिर से तलाशी अभियान शुरू किया है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को डोडा जिले के गोली-गादी जंगलों में अंधेरे और भारी बारिश के कारण रोका गया तलाशी अभियान बुधवार को सुबह होते ही फिर से शुरू किया गया है। मंगलवार को इसी क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच दो घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद आतंकवादी घने जंगल वाले गोली-गादी क्षेत्र में भाग गए थे। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल अब जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों को तलाश करने में लगे हैं। आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना के शीर्ष पैरा कमांडो के साथ मिलकर मंगलवार को बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। ड्रोन निगरानी, खोजी कुत्ते, शार्पशूटर और पहाड़ों की तलाशी और युद्ध के विशेषज्ञ भी इस अभियान में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *