ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति फरार

मेरठ, 09 जुलाई। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार को एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-58 स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव में मौसम पुत्र हाशम मजदूरी करता है। मौसम का निकाह दस वर्ष पूर्व फरजाना से हुई थी। दंपति के छह बच्चे है। दंपति में काफी समय से विवाद चल रहा था और आए दिन झगड़ा होता था। मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्साए मौसम ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। इस हमले में फरजाना बुरी तरह से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे दौड़कर आए। मौका पाकर मौसम वहां से फरार हो गया। बच्चों का शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने तक मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। सीओ दौराला शुचिता सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *