ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा का विजय अभियान जारी रहेगा

गोपेश्वर, 30 जून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि जनता मन बना चुकी है कि भाजपा ही वह पार्टी है जो उनका विकास चाहती है और कर सकती है। जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीता कर यह साबित कर दिखाया है। लोकसभा चुनाव की तरह इस उपचुनाव में भी भाजपा का विजय अभियान जारी रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता सुयाल ने रविवार को गोपेश्वर में बदरीनाथ से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी के समर्थन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा उम्मीदवार लंबे समय से बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने इस विधानसभा में कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। यहां हम सबने डबल इंजन लगाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का काम कर रहे हैं। आज उत्तराखंड कई क्षेत्रों में मॉडल राज्य के रूप में आगे आया है।

उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर काम करते हुए सरकार ने सबसे पहले प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है और इसका गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है। धामी सरकार ने राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरियों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। अब परिश्रम करने वाले छात्र परीक्षा में पास हो रहे हैं। कड़े आदेशों पर राज्य में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण हटाने का काम निरंतर जारी है। अभी तक प्रदेश भर में पांच हजार एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हटाया गया है। हल्द्वानी के बनपुरा में कुछ लोगों ने दंगा करने का प्रयास किया था, अब इस तरह की घटना फिर से ना हो उसके लिए मुख्यमंत्री ने दंगारोधी कानून लागू किया गया है।

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों का लोककल्याण के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है। उत्तराखंड ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के झूठ और पाखंड का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस लोगों में भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के छोटे से बड़े नेता का सुबह से शाम एक ही काम पर जोर रहता है कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को बढ़ावा देना है।

विधानसभा प्रभारी विजय कपरूवान ने कहा कि हम इस उपचुनाव में बहुत मजबूत स्थिति में है। हमारे बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र हटवाल, बलबीर घुनियाल, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, देवी लाल भारती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *