ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिले में अपराधियों, भूमाफिया पर लगाम लगाने के लिए काम करूंगा : एसएसपी

मुरादाबाद, 29 जून मुरादाबाद जनपद में अपराधियों, भूमाफिया और भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए काम करूंगा। फरियादियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा। यह बातें मुरादाबाद के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में कहीं।

 

इसे भी पढ़े :-आम के बगीचे में अधेड़ का शव मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

 

जिले के नए एसएसपी सतपाल अंतिल वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अभी तक प्रतापगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। एसएसपी ने शुक्रवार को मुरादाबाद में चार्ज ग्रहण कर लिया था। मुरादाबाद के अब तक कप्तान रहे हेमराज मीणा का ट्रांसफर आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है।

नवागत एसएसपी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कराने व जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण पर वह जोर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *