ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आम के बगीचे में अधेड़ का शव मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी, 29 जून फूलपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव दयालीपुर मौजे में स्थित एक आम के बगीचे में शनिवार को एक अधेड़ का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना पाते ही मौके पर डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य, एसीपी पिडरा,फूलपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन और शिनाख्त आदि के कार्रवाई के बाद अफसरों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बैकुंठपुर गांव दयालीपुर मौजा के ग्रामीण सुबह खेतों की ओर निकले तो आम के बगीचे में स्थित खेत में गांव के ही अधेड़ युवक रविशंकर पटेल (51) का अर्धनग्न शव देख सन्न रह गए। शव मिलने की जानकारी पाते ही बगीचे में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की।

परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रविशंकर मुंबई में रहकर पॉवर लूम चलाता था। अपने बड़े भाई लालजी की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए मुम्बई से गांव आया हुआ था। भतीजी की शादी के बाद रविशंकर मुम्बई जाने के बजाय घर ही रह रहा था। परिजनों ने बताया कि रविशंकर पटेल जब भी मुम्बई से घर आता था तो वह घर के बाहर मड़ई और बगीचे में ही रहता था। रविशंकर को दो पुत्र हैं। रविशंकर का बड़ा बेटा अरुण पटेल 09 मई को गांव के ही एक युवती के साथ फरार हो गया।

युवती के पिता ने रविशंकर, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है। पुलिस के जांच में प्रथत दृष्टया रविशंकर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *