ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मानसून की पहली बारिश में दिल्ली बेहाल, मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली, 29 जून। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए अगले तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें दो जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिन जाेरदार बारिश होगी तो रविवार और सोमवार को पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आर्द्रता का स्तर लगभग 80 प्रतिशत है। विभाग ने लोगों से यातायात की भीड़ की जांच करने, जलजमाव वाले क्षेत्रों से बचने और बिजली लाइनों या बिजली के तारों से दूर रहने को कहा है। इसके साथ लोगों को घर के अंदर रहने और यदि संभव हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ असम एवं मेघालय में 29 जून के लिए रेल अलर्ट जारी कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *