ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में हुई लगातार बारिश के बाद लुढ़का पारा, गर्मी घटी

कोलकाता, 29 जून  महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को लगातार हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 92.6 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है। राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य जिलों में तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है जो सोमवार तक इसी तरह चलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *