ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोलकाता पहुंचे सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, ममता के साथ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

कोलकाता, 29 जून  देश के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ कोलकाता पहुंचे हैं। यहां कलकत्ता हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी के 200 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाली एक परिचर्चा में वह शिरकत करेंगे। शनिवार को इस चर्चा में उनके साथ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। शनिवार को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी की ओर से आयोजित हुई इस परिचर्चा में सीएम ममता और चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, दोनों के वक्तव्य होने हैं। यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोर्ट के कई फैसलों पर सीधे सवाल उठाया है और यहां तक कि नहीं मानने की भी धमकी दी है।

इसे भी पढ़े :-तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल और पहलगाम से श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना

 

बाइपास स्थित एक होटल के बॉलरूम में न्यायिक अकादमी का परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम भी वहां रहेंगे जिन्होंने हाल के दिनों में कई मामलों में राज्य के खिलाफ फैसला सुनाया है। खबर है कि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री और प्रधान न्यायाधीश के बीच अलग से बैठक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *