ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का बयान महिला विरोधी: डॉ. वैभव बिदानी

हिसार, 22 जून । भाजपा जिला सचिव डॉ. वैभव बिदानी ने कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के बयान को शर्मनाक व महिला विरोधी बताते हुए उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद का यह बयान उनकी पार्टी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

डॉ. वैभव बिदानी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का बयान उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने हाल ही में किरण चौधरी व उनकी बेटी श्रुति चौधरी पर दिए बयान में कहा है कि विरासत आदमी से चलती है, औरत से नहीं। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश का यह बयान पूरी तरह से महिला विरोधी व देश का आधी आबादी का अपमान है। जयप्रकाश को अपने बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा महिलाएं हर स्तर पर उनका विरोध करेगी

डॉ. वैभव बिदानी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है। वह भी ऐसे में जब कांग्रेस की सर्वेसर्वा खुद एक महिला है। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाया, महिला आरक्षण का कानून लागू किया लेकिन कांग्रेस ने एक दिन भी इनका समर्थन नहीं किया क्योंकि कांग्रेस महिला की उन्नति व उनका भला कभी चाहती ही नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भी अपने सांसद जयप्रकाश की इस महिला विरोधी टिप्पणी पर अपनी स्थिति स्प्ष्ट करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *