ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हमलावरों ने की युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या

फरीदाबाद, 22 जून। सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी के अंतर्गत बांगा चौक पर रेहड़ी लगाने वाली एक बुजुर्ग महिला के सामने उसके बेटे के मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। महिला हमलावरों से मिन्नतें करती रही, लेकिन मानने की बजाए हमलावरों ने बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की। शनिवार को थाना डबुआ में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुछ दिन पहले मृतक ने आरोपित को गाली दे दी थी। तब भी झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपित रंजिश रखे हुए था। अब पुलिस जांच कर रही है। आरोपितों की धरपकड़ की जा रही है। नेहरू कॉलोनी के मोची मोहल्ला में रहने वाली कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बांगा चौक पर रोटी-सब्जी की रेहड़ी लगाती है। उसके छह बेटा और एक बेटी है। 22 वर्षीय सबसे छोटा बेटा मोहन अविवाहिता था। वह उसके साथ रेहड़ी पर काम में हाथ बंटाता था। शुक्रवार रात को वह रेहड़ी पर खाना बना रही थी। तभी वहां नेहरू कॉलोनी निवासी मुन्ना आया। उसने मोहन पर हमला कर दिया।

पूछने पर बताया कि तीन-चार दिन पहले मोहन ने उसे गाली दी थी। मुन्ना ने अपने दोस्त को बुला लिया। उसने बताया कि वह हमला करने वाले दोनों आरोपितों से मिन्नतें करती रही, बेटे के साथ मारपीट न करने की गुहार लगाती रही। बीच-बचाव किया लेकिन आरोपित नहीं माने। उन्होंने एक ईंट उठाकर बेटे के सिर में दे मारी। बेटे का सिर फट गया और वह अचेत हो गया। हमलावर भाग गए। उसने बेटे को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *