ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का जलवा, छठे दिन कमाए 32.75 करोड़

इस समय कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और उनके काम की सराहना की जा रही है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म में कार्तिक आर्यन ‘चंदू’ की शीर्षक भूमिका में हैं।

यह फिल्म 14 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। स्वर्ण पदक विजेता पेटकर ने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों और फिर 1972 में जर्मनी के पैरालिंपिक में देश का नाम रोशन किया। फिल्म में कार्तिक के अलावा विजय राज, भाग्यक्षी और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

कार्तिक आर्यन के काम की बात करें तो ‘चंदू चैंपियन’ के अलावा उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ भी फैंस की नजर में है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ एक्ट्रेस विद्या बालन, तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *