ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला के निधन पर भाजपा ने जताया शोक

शिमला, 16 जून (हि.स.)। तीन दशक से राजधानी शिमला में पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला (57) का शनिवार को निधन हो गया। भाजपा ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगना, महामंत्री त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रवक्ता राकेश शर्मा, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर, सतपाल सत्ती, सचिव सुमित शर्मा और समस्त भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया। सभी नेताओ ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बता दें म विपिन काला काफी समय से बीमार थे। शनिवार शाम शिमला के डीडीयू अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान देहरादून के धर्मावाला में किया जाएगा। विपिन काला के परिवार में उनकी पत्नी रुचि काला और बेटी संदली काला हैं। उन्होंने तीस वर्षों से अधिक समय तक पत्रकारिता की। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 1999 में जब दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला की यूनिट स्थापित हुई, तब से वह इस संस्थान से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *