ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक से मवेशी की तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

 गोलकगंज के विराट नगर चौराहे पर बोरी के अंदर से तस्करी कर लाये गये मवेशी को बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना है कि जो काम गोलकगंज पुलिस नहीं कर पायी उसे स्थानीय लोगों ने करके दिखा दिया है। स्थानीय लोगों ने आज बताया है कि विराट नगर चौराहा इलाके में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मवेशी समेत दो तस्करों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

गाय को बोरे के अंदर भरकर बाइक से ले जाया जा रहा था। बताया गया है कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बालाभूत से धुबड़ी जिला के गौरीपुर की ओर बाइक (एएस-17के-4517) जा रही थी। बाइक का नंबर है। लोगों को बाइक की स्पीड को देखकर संदेह हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। जब तस्करों की बाइक को आगे से घेर लिया गया तो उन्होंने बाइक से पशु को सड़क किनारे फेंक दिया।

सूचना मिलने पर गोलकगंज पुलिस मौके पर पहुंची और गाय को रेस्क्यू किया। साथ ही दोनों तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अब्दुल कादर और रमजान अली के रूप में की गयी है। ये दोनों धुबड़ी जिले के मुठखाओर चर इलाके के रहने वाले बताए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *