ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में चिकित्सक की मौत

जलालपुर थाना क्षेत्र के थानागद्दी-जलालपुर सड़क मार्ग स्थित चंवरी बाजार में रविवार की देर रात कार की चपेट में आने से एक चिकित्सक की मौत हो गई।

क्षेत्र के नेवादा गांव के मझगवां खुर्द गांव निवासी चिकित्सक रविशंकर यादव (32 वर्ष) बाईक से अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे थानागद्दी की तरफ से बहुत तेज रफ्तार से आयी कार ने बाईक को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा गयी। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सक के भाई दशरथ यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल चिकित्सक को लेकर जौनपुर में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बच्चों के पिता थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *