ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्रिक्स गेम्स में भाग लेने के लिए सोनीपत के खिलाड़ी रशिया रवाना

प्रताप स्कूल के तीन होनहार खिलाड़ी ब्रिक्स गेम्स 2024 में वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कजान, रशिया के लिए सोमवार को रवाना हो गए। यह खेल 11 से 24 जून तक आयोजित होंगे। अनुज 52 किग्रा, सचिन 60 किग्रा, और अपर्णा 48 किग्रा भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वुशु कोच विनोद गुलिया ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी अनेक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। अनुज ने एक बार अंतरराष्ट्रीय और 4 बार राष्ट्रीय स्तर पर, सचिन ने एक बार अंतरराष्ट्रीय और 8 बार राष्ट्रीय स्तर पर, और अपर्णा ने एक बार अंतरराष्ट्रीय और 7 बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भारत और हरियाणा का नाम रोशन किया है। ब्रिक्स गेम्स में भी इनसे पदक की पूरी उम्मीद है। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि प्रताप विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें वुशु सहित पांच खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय के खेल निदेशक ओमप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, और वुशु कोच विनोद गुलिया ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर रवाना किया।

खिलाड़ियों ने अपने सफलता का श्रेय वुशु कोच विनोद गुलिया के कुशल प्रशिक्षण, प्रताप विद्यालय में मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाओं, और अपने माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे ब्रिक्स गेम्स में पदक जीतकर भारत और प्रताप स्कूल का नाम अवश्य रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *