ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महावीर त्यागी का निधन

 मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर त्यागी का शनिवार को निधन हो गया। बीमारी के कारण उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

जेल चुंगी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर त्यागी काफी समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वे मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त हो गया।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहने के दौरान 72 वर्षीय महावीर त्यागी ने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनकी अगुवाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने आंदोलन चलाया। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बेटी को छोड़कर गए हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। दोपहर बाद सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले कचहरी में अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल, महामंत्री अमित दीक्षित, प्रमोद त्यागी, मनोज गुप्ता, संजीव मलिक, रामकुमार शर्मा, नरेश त्यागी, मुकेश त्यागी आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *