ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिलीगुड़ी नगर निगम में लगी आग

सिलीगुड़ी नगर निगम में आग लगने से दहशत फैल गई। नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस विभाग में बुधवार दोपहर आग लग गई जो देखते ही देखते आग फैल गई। घटना के कारण नगर निगम में भगदड़ मच गई। नगर निगम के कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इधर, घटना की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है। मेयर गौतम देव समेत नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *