• February 26, 2026

कमरे के अन्दर फंदे से लटका मिला युवती का शव

 कमरे के अन्दर फंदे से लटका मिला युवती का शव

गुजैनी थाना क्षेत्र में कमरे के अन्दर एक युवती का शव पाया गया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।

सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि मूलतः कानपुर देहात जनपद के बरौर निवासी आरूषि सचान (23) शहर के गुजैनी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती थी। रावतपुर के मोती महल में प्राइवेट काम करती थी। मंगलवार को मकान मालिक ने सूचना दिया कि उसके कमरे से दुर्गंध आ रही है। उसे आशंका है कि उसके कमरे में रहने वाले युवती की मौत हो गई है।

इस सूचना पर गुजैनी पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया और जब देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। उधर खबर मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मामला आत्महत्या का है। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इस संबंध में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *