ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बरेका में मना आतंकवाद विरोधी दिवस, विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का लिया शपथ

बनारस रेल इंजन कारखाना(बरेका)में मंगलवार को महाप्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने परिसर स्थित प्रशासन भवन के स्वागती हॉल में अफसरों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया।

‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है और निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।’

महाप्रबंधक ने कहा कि दिवस का उद्देश्य आतंकवाद की विनाशकारी प्रकृति के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सद्भाव, भाईचारे, शांति, एकता और मानवता की विशेषता वाली दुनिया को बढ़ावा देना है। यह दिन आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और इन मूल्यों को कायम रखने वाले समाज को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। कार्यक्रम में सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष,अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *