ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यातायात विभाग ने राजमार्ग को गत रात्रि से किया बंद, गाडियों को वापिस भेजा

यातायात पुलिस विभाग द्वारा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को गाडियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है तथा किसी भी गाड़ी को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है। राजमार्ग किस वजह से बंद किया गया। इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

जानकारी अनुसार गत रात्रि करीब 8 बजे के उपरांत जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात पुलिस द्वारा डीएसपी ट्रैफिक के आदेश के उपरांत जखैनी चैक पर बंद कर दिया गया। इस दौरान किसी भी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। कहा यह जा रहा है कि मंगलवार को पूरा दिन राजमार्ग बंद रहेगा। राजमार्ग क्यों बंद किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। यातायात पुलिस केवल जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को ही बंद नहीं किया है बल्कि जम्मू-किश्तवाड़, के लिए गाडियों की आवाजाही को बंद किया गया। इस दौरान जो भी छोटी, बड़ी गाड़ियां जखैनी पहुंच रही थी उसको वापिस भेजा जा रहा था। किसी भी गाड़ी राजमार्ग पर खड़े होने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *