ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्रेक फेल होने के उपरांत मेटाडोर चौक की दीवार से टकराई, 2 घायल

उधमपुर से मलाड़ की ओर जा रही एक मैटाडोर की अचानक ब्रेक फेल हो जाने से उसमें सवार 2 लोग घायल हुए जिन्हें उधमपुर जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी अनुसार उधमपुर से मलाड़ की ओर जा रही मैटाडोर नंबर जेके14-7351 जैसे मैटाडोर स्टैंड से अपने गंतव्य की ओर निकली की उसकी बे्रक फेल हो गई। वहीं चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए एमचैक पर बनाए गुरू रविदास चैक पर जाकर गाड़ी को एक साइड से टकरा दिया, जिससे दो लोगों के घायल होने की सूचना है जबकि बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान चौक की दीवार को जरूर थोड़ा नुकसान पहुंचा लेकिन गनीमत यह रही इसमें जानी नुकसान नहीं पहुंचा।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चालक की सूझ-बूझ ने कई जानों को बचाया है। उनका कहना था एमएच चौक पर जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वहां पर काफी लोग थे, जिन्हें चालक ने दूर से आबाजें लगाकर गाड़ी की बे्रक फेल होने की बात कही, जिससे लोग वहां से हट गए। वहीं कुछ देर पर के्रेन की मदद से गाड़ी को वहां से हटा दिया गया तथा रास्ते को सुचारू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *