ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीमेंट लदे ट्रक से तस्करी कर लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

शराब तस्कर आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक से अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की तस्करी का मामला सामने आया है।

शराब को पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से नगालैंड की व्यावसायिक राजधानी डिमापुर तक तस्करी करने की कोशिश करते समय गोलाघाट जिला के बोकाखात थानांतर्गत नुमलीगढ़ में पकड़ा गया।

आबकारी विभाग के सूत्रों ने आज बताया है कि अरुणाचल प्रदेश में निर्मित एवं बिक्री के लिए जारी शराब की अवैध तरीके से तस्करी कर रहे एक ट्रक को नुमलीगढ़ में एक चेकपॉइंट पर पकड़ा गया। शराब को सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक के अंदर बड़े ही शातिराना तरीके से ले जाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक (एनएल-01ए-5393) की तलाशी ली। शराब को सीमेंट की बोरियों के बीच छुपाकर अरुणाचल प्रदेश से अवैध तरीके से तस्करी की जा रही थी।

सूत्रों ने बताया है कि ट्रक की नुमलीगढ़ में चेकपॉइंट पर तलाशी ली गयी, सीमेंट की बोरियों के बीच से शराब के कार्टून को बरामद किया गया। फिलहाल आबकारी विभाग ने शराब को जब्त करने के साथ ही ट्रक एवं ड्राइवर को अपनी कस्टडी में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *