ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी ने आरएसएस के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को नमन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि माँ भारती के अमर सपूत, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका ‘राष्ट्र प्रथम’ की पावन भावना के साथ राष्ट्रीय एकात्मता के प्रति समर्पित उनका आदर्शमय जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

अपने एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि नव संवत्सर, विक्रम संवत-2081 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह हिन्दू नव वर्ष सबके संकल्पों की सिद्धि का साक्षी बने, चहुंओर शांति, समृद्धि और खुशहाली हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *