ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्र में 15 अप्रैल तक आंधी-बारिश होने की संभावना, आज 42 जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश में तेज गर्मी की तपिश के बीच पिछले 2-3 दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने राहत दी है। मौसम विभाग ने अगले 7-8 दिन यानी, 15 अप्रैल तक आंधी-बारिश होने की संभावना जताई है। आज मंगलवार को 42 जिलों में बारिश और 4 जिलों में ओले गिरने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। वहीं, 10-11 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। बता दें कि सोमवार को सागर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और सिंगरौली में ओले गिरे। जबकि भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश भी हुई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। विभाग ने बताया कि मंगलवार को बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, दमोह, कटनी, उमरिया और डिंडोरी में 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी और आकाशीय बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 11-12 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 10-11 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे मौजूदा सिस्टम और भी मजबूत हो जाएगा। इस कारण एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

बता दें कि सोमवार को मौसम बदलने से कई जिलों में दिन का टेम्प्रेचर भी लुढ़क गया। रायसेन में 12.6 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह में 3.5 डिग्री की गिरावट हुई और टेम्प्रेचर 35 डिग्री रहा। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में प्रदेश में आंधी-बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हुई थी। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *