ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीढ़ियों के त्याग और समर्पण का परिणाम है श्रीराम मंदिर : कामेश्वर

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मूल गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि यह क्षण उन लोगों के लिए अवर्णनीय है, जिन्होंने इसका सपना देखा, जिन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। इसके लिए अपनी पीढ़ियों का बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पीढ़ियों के त्याग और समर्पण का परिणाम है। ये भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा का क्षण है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल बु़धवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कामेश्वर चौपाल पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने 1989 में शिला रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *