ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पोक्सो एक्ट के आरोपी ने चैंबर में घुसकर महिला वकील को धमकाया

अदालत में विचाराधीन पोक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी द्वारा वकील के चैंबर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बारे में महिला वकील द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट श्वेता रानी ने कहा है कि वह फतेहाबाद के जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करती है और उसका कोर्ट में चैंबर है।अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग के समक्ष स्टेट बनाम पंकज उर्फ पंकू, पोक्सो एक्ट के तहत मामला विचाराधीन है, जिस बारे में शहर थाना फतेहाबाद में एफआईआर दर्ज है।

इस केस में वह शिकायतकर्ता की वकील है। इस केस में आरोपी पंकज उर्फ पंकु फुटेला निवासी शक्ति नगर, फतेहाबाद, कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार शाम को करीब पौने 4 बजे आरोपी पंकज उर्फ पंकु जबरन उसके चैंबर में घुस आया, उसके साथ एक अन्य युवक भी था। महिला वकील ने बताया कि अंदर आते ही पंकज ने उसके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और कहा कि इस केस में दो दिन में उसे जमानत मिल जाती लेकिन उसका सारा आपराधिक रिकार्ड कोर्ट में पेश कर दिया जिस कारण उसे 50 दिन तक अंदर रहना पड़ा।

महिला वकील ने कहा कि चैंबर में मौजूद उसके पति सुनील कुमार ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उसे धमकाने लगा। शोर सुनकर आसपास के वकील भी वहां आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी उसे पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दे कर चला गया। इस पर महिला वकील ने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पंकज उर्फ पंकु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *